{"_id":"680bdabdc176dcd2c6032156","slug":"aloks-dream-is-to-become-a-software-engineer-from-iit-mahoba-news-c-225-1-mah1001-113962-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईस्कूल में अभय जिला टॉपर, प्रदेश में छठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईस्कूल में अभय जिला टॉपर, प्रदेश में छठवां स्थान
Sat, 26 Apr 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल के जिला टॉपर अभय प्रताप सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी जताती मां सुनीता सिंह। संवाद
- फोटो : हाईस्कूल के जिला टॉपर अभय प्रताप सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी जताती मां सुनीता सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार की दोपहर इंटर मीडिएट व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। हाईस्कूल में अभय प्रताप सिंह ने 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में छठवां और जिले में पहला स्थान पाया। वहीं, इंटरमीडिएट में आलोक रंजन ने 89 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। परिणाम जारी होने के बाद मेधावी खुशी से उछल पड़े। बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्रों के घरों में जश्न का माहौल रहा। उनके यहां बधाई देने व मुंह मीठा कराने वालों का तांता लगा रहा।
छात्रों को सुबह से ही परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार रहा। इंटरमीडिएट में शहर के डीएवी इंटर काॅलेज के छात्र आलोक रंजन मिश्रा ने 89 फीसदी अंकों के साथ जिला टाॅप किया। वहीं, संत जेम्स इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र प्रशांत कुमार सैनी 88.80 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, अखंड इंटर काॅलेज कबरई के छात्र सागर 87.80 फीसदी अंकों के साथ तीसरे रथान पर रहे। इसी प्रकार सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज महोबा के शोभित कुमार 87.10 फीसदी अंकों के साथ चौथे, डीएवी इंटर कॉलेज के दीपक 87 फीसदी अंकों के साथ पांचवें, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज महोबा के छात्र अंश 86.60 फीसदी अंकों के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा भूमिका 86.40 फीसदी अंकों के साथ सातवें, जीजीआईसी महोबा की मोहिनी 86.20 फीसदी अंकों के साथ आठवें, डीएवी के प्रवीण प्रजापति 86 फीसदी अंकों के साथ नौवें व आश्रम पद्धति विद्यालय चरखारी के छात्र अनिकेश 85.60 फीसदी अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे।
हाईस्कूल में सरस्वती विद्यालय मंदिर चरखारी के छात्र अभय प्रताप सिंह ने 97 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया जबकि उसे प्रदेश की मेरिट में छठवां स्थान हासिल हुआ। इसी विद्यालय के आलोक राजपूत ने 96.17 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा, काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला के छात्र गजेंद्र ने 95.83 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
इसी तरह जिले की टॉप टेन की सूची में सरस्वती विद्यामंदिर चरखारी के विजय नामदेव 95.67, महेंद्र 95, शिशु शिक्षा निकेतन महोबा के आशुतोष अवस्थी 95, सरस्वती बालिका विद्यामंदिर की छात्रा समृद्धि तिवारी व चिंतामणि आदर्श विद्यालय कुलपहाड़ के छात्र प्रिंस कुमार 94.83, जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ के कृष्ण कुमार व बालिका विद्या मंदिर महोबा की छात्रा वर्षा सिंह 94.67, जीजीआईसी महोबा की जूली और मान कल्याण सेवा समिति नहदौरा के छात्र नीरज 94.17 व जीआईसी श्रीनगर के छात्र कपिल पटैरिया 94 फीसदी अंकों के साथ शामिल रहे।
मेधावियों के घरों में परिजनों ने जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह-मीठा कराते हुए खुशी जताई। बालिका विद्या मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी व महोबा के सबसे ज्यादा मेधावी टॉप टेन सूची में शामिल रहे।