{"_id":"6990c28d6de447b19f003924","slug":"akash-won-in-table-tennis-and-shalabh-won-in-badmintonakash-won-in-table-tennis-and-shalabh-won-in-badminton-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122492-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टेबल टेनिस में आकाश और बैडमिंटन में शलभ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टेबल टेनिस में आकाश और बैडमिंटन में शलभ ने मारी बाजी
Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी में दो दिवसीय इंडोर खेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। टेबल टेनिस में आकाश और बैडमिंटन ने शलभ ने बाजी मारी।
इंडोर खेलों का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी ने टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टेबल टेनिस छात्र वर्ग में आकाश प्रथम, शलभ द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान रहे।
छात्रा वर्ग में अस्मिता पहले, रेनू दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन छात्र वर्ग में शलभ ने बाजी मारी जबकि अहमद बेग द्वितीय व जावेद इस्लाम को तृतीय स्थान मिला। छात्रा वर्ग में अस्मिता प्रथम, रेनू सिंह द्वितीय और चायना तृतीय स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता छात्र वर्ग में मोहित कुमार पहले, अहमद बेग दूसरे व नीलेश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में शबनम ने बाजी मारी जबकि चायना को दूसरा और कुंजा को तीसरा स्थान मिला।