फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   AI proves helpful; police reunite lost woman with her family.

Mahoba News: एआई बना मददगार, भटकी महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Mon, 28 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
AI proves helpful; police reunite lost woman with her family.
महोबा। एआई की मदद से महोबा पुलिस ने झारखंड से भटककर आई एक महिला को उसके परिजनों से मिला दिया। महिला 20 सितंबर को खरेला के बल्लायं गांव में मिली थी और अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन




उप निरीक्षक शिवांगी गुप्ता ने महिला के अधूरे शब्दों को समझा और एआई तकनीक का उपयोग कर संभावित जानकारी खोजी। महिला के पास कोई पहचान पत्र या दूरभाष नहीं था। इससे महिला की पहचान झारखंड निवासी हीरा तोपनो के रूप में हुई। महोबा पुलिस ने झारखंड पुलिस से समन्वय स्थापित कर परिजनों को सूचना दी। परिजन महोबा आए और आवश्यक सत्यापन के बाद महिला को सौंपा गया। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि एआई से अधूरे शब्दों को सर्च कर पूरा विवरण ढूंढा गया। जिससे महिला की पहचान हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed