{"_id":"6ab9643d2f5f26636c00e4e7","slug":"women-vandalized-a-liquor-shop-and-crushed-quarter-bottles-underfoot-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129174-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शराब ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, पैरों से कुचले क्वार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शराब ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, पैरों से कुचले क्वार्टर
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 21 परिचय-फेंके गए क्वार्टर को ठेके के बाहर से उठाकर ले जाते युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। महोबा के चरखारी विकासखंड के सूपा गांव में रविवार शाम लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाओं ने ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने देसी शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं और क्वार्टरों को पैरों से कुचलकर विरोध जताया। बस्ती के अंदर शराब ठेका होने से महिलाएं नाराज थीं।
महिलाओं का आरोप है कि उनके परिवार के लोग ठेके से शराब पीकर घर में विवाद करते हैं। गांव से ठेका हटाने की उनकी मांग कई बार अनसुनी की गई थी। कुछ दिन पहले गांव के मिठ्ठू की शराब पीकर बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। शाम करीब चार बजे महिलाएं ठेके पर पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके से सेल्समैन जान बचाकर भाग गया। इस दौरान कुछ युवक ठेके के बाहर फेंके गए शराब के क्वार्टर उठाकर ले गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
ठेके के सेल्समैन अजय ने बताया कि महिलाओं ने करीब 55 पेटी शराब बर्बाद की है। उन्होंने पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी है। जिला आबकारी अधिकारी अतुल सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।