{"_id":"683c9f2d91844c0b5502af64","slug":"agriculture-graduates-will-open-four-agri-operation-centers-in-the-district-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114930-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कृषि स्नातक खोलेंगे जिले में चार एग्रीजंक्शन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कृषि स्नातक खोलेंगे जिले में चार एग्रीजंक्शन केंद्र
Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में चार स्थानों पर किसानों की सुविधा के लिए एग्रीजंक्शन खोले जाएंगे। इससे किसानों को एक ही स्थान पर खाद, बीज और कीटनाशक मिल सकेंगे। यह केंद्र केवल कृषि स्नातक ही खोल सकेंगे। कृषि विभाग ने एग्रीजंक्शन खोले जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उप कृषि निदेशक डॉ. एकेएस यादव ने बताया कि एग्रीजंक्शन केंद्र से किसानों को भी फायदा होगा। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत ही कृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) खोले जाएंगे। इसके लिए पात्र कृषि स्नातक व कृषि व्यवसाय प्रबंध स्नातक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जून तक चलेगी। इसके लिए शैक्षिक योग्यता कृषि स्नातक निर्धारित की गई है। आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पात्र लाभार्थी का चयन जनपद स्तर पर गठित जिलास्तरीय समिति के माध्यम से किया जाएगा। शासन की ओर से तहसील मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर चार वन स्टॉप शॉप (एग्रीजंक्शन) खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर आवेदक विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।