फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After a dispute with her husband, the woman committed suicide by consuming poison

Mahoba News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, the woman committed suicide by consuming poison
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी। शादी के 13 साल बाद भी कोई संतान न होने से दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुगिरा गांव निवासी दयाशंकर कुशवाहा की पत्नी निर्मला (32) का शनिवार की रात पति से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर वह कमरे में चली गई और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां हालत में सुधार न होने पर महिला को मध्यप्रदेश के छतरपुर अस्पताल ले गए। वहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि उसकी शादी जनपद हमीरपुर के मुस्करा निवासी निर्मला के साथ 13 वर्ष पहले हुई थी। कोई संतान न होने से पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते पत्नी ने जहर खा लिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-------------

युवती ने फंदा लगाकर दी जान
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रैपुराखुर्द गांव में युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। रैपुराखुर्द निवासी मोहनलाल की बेटी पूजा (25) शनिवार की रात घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। आहट पाकर पहुंचे परिजन उसे फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed