फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ADM Sports won the final match of cricket

Mahoba News: एडीएम स्पोर्ट्स ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

Mon, 10 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
ADM Sports won the final match of cricket
फोटो 09 एमएएचपी 12 परिचय-विजेता टीम के ​खिलाड़ियों को ट्राॅफी सौंपते आयोजक। स्रोत: आयोजक
महोबा। शहर के राठ रोड में चल रहे मां माया क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। मिरेकल फोर्स को हराकर एडीएम स्पोर्ट्स ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंशुल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच व राेहित राजपूत को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर एडीएम स्पोर्ट्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मिरेकल फोर्स की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडीएम स्पोर्ट्स की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। अंतिम गेंद में जीत के लिए तीन रनों की आवश्यकता थी, तब छक्का लगाकर एडीएम स्पोर्ट्स के बल्लेबाज ने यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एडीएम स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अंशुल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। समापन पर मुख्य अतिथि ऋतुराज सिंह ने विजेता टीम एडीएम स्पोर्ट्स के कप्तान प्रीतम राजपूत को ट्रॉफी और 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की। उप विजेता टीम मिरेकल फोर्स के कप्तान इमरान खान को 21 हजार रुपए की नगद राशि दी गई। इस मौके पर सिद्धार्थ पटैरिया, रिपुदमन सिंह, नरेंद्र कुशवाहा, नीरज वर्मा, सौरभ सक्सेना, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed