फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

Mahoba News: अनुपस्थित मिले दो सफाईकर्मियों का काटा वेतन

Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
action
महोबा। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत रूरीकलां व दिदवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति देखी। दो सफाईकर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सहायक व शौचालय की केयर टेकर से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी दयाशंकर जायसवाल और खंड प्रेरक अजय शर्मा के साथ सबसे पहले ग्राम पंचायत रूरीकलां का निरीक्षण किया। यहां तैनात दोनों सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारी कभी-कभार ही सफाई कार्य करते हैं। जिससे गंदगी फैली है। डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए दोनों सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने और नियमित सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत दिदवारा में पंचायत सहायक अनुपस्थित मिले। सामुदायिक शौचालय में तैनात केयर टेकर भी गायब मिली। जिस पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed