फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accidents killed, six injured

दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह घायल

Tue, 22 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accidents killed, six injured
सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। इसी तरह हाईवे पर लाड़पुर के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक सहित दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार थाना महोबकंठ के ग्राम तेइया निवासी मनीराम (42), थाना अजनर के ग्राम सीगौन निवासी देवेंद्र (25) बाइक से हरपालपुर से लौट रहे थे। तभी ग्राम बहादुरपुरा के पास ट्रक को ओवरटेक करने समय उससे टकरा गए। बाइक चालक देवेंद्र हेलमेट लगाए था, जिससे वह घायल होे गया, जबकि पीछे बैठा मनीराम के हेलमेट नहीं लगाए था, उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल देवेंद्र को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम इंगहौटा निवासी गुरुप्रताप सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह कार से अपने रिस्तेदार को इंगहौटा से महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ने गए  थे। लौटते समय कानपुर सागर हाईवे पर ग्राम चिचारा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक निखिल व गुरुप्रसाद सिंह घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर झांसी मिर्जापुर हाईवे पर ग्राम लाडपुर के पास बाइक से महोबा से कुलपहाड़ जाते समय बाइक, ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार राहुल (35) पुत्र राकेे श निवासी बजरंग चौक महोबा व उसकी भांजी रोहणी व आरती पुत्री रतन किशोर घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed