फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accident me Death

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत, सिपाही घायल

Sat, 19 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accident me Death
कबरई/खन्ना। कानपुर-सागर हाईवे में खन्ना टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने यूपी 112 बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में सिपाही को सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर एसपी एके श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंच सिपाही का हालचाल जाना। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले डीसीएम वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रही गांव निवासी राजकरन (30) पुत्र राजेंद्र कुमार थाना खन्ना में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी यूपी 112 बाइक में थी। शनिवार की शाम सूचना मिली कि बहिंगा गांव के समीप दुर्घटना में कोई युवक घायल हो गया है। सूचना पर सिपाही राजकरन व होमगार्ड हरिचरण प्रजापति (40) निवासी सिजहरी श्रीनगर यूपी 112 बाइक से बहिंगा गांव जा रहे थे। तभी हाईवे में खन्ना टोल प्लाजा से सौ मीटर पहले पीछे से डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि सिपाही राजकरन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस टोल प्लाजा में लगे कैमरों के फुटेज से वाहन के नंबर की तलाश में जुटी है। बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड हेलमेट लगाए थे। जिससे सिपाही की जान बच गई जबकि होमगार्ड के शरीर के ऊपर से डीसीएम वाहन का पहिया निकल जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंच एसपी ने हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पर जा रहे थे सिपाही व होमगार्ड
बाबूलाल चौराहा बांदा निवासी चुन्नू साहू (23) बाइक से बांदा जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर बहिंगा गांव के समीप पुलिया से टकरा गई। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घायल की सूचना पर यूपी 112 के सिपाही व होमगार्ड मौके पर जा रहे थे, लेकिन घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना हो गई। इससे होमगार्ड की जान चली गई। पुलिया से टकराकर घायल हुए चुन्नू साहू को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed