{"_id":"6a8c967e82742d4e4003db7f","slug":"a-young-woman-and-a-truck-driver-committed-suicide-by-hanging-themselves-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128210-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवती व ट्रक चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवती व ट्रक चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 11 परिचय-आकाशनी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
फोटो 24 एमएएचपी 12 परिचय-ईश्वरदयाल प्रजापति (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-अलग-अलग स्थानों पर हुईं आत्महत्या की घटनाएं
-पुलिस घटनाओं के कारणों की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर/कबरई। अलग-अलग स्थानों पर ट्रक चालक और युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर परिजन से जानकारी ली। पुलिस आत्महत्याओं के कारणों की जांच में जुटी है।
थाना अजनर के बछेछर गांव निवासी आकाशनी (19) रविवार की शाम घर पर अकेली थी जबकि परिजन खेत गए थे। इसी दाैरान युवती ने मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। रात को जब परिजन घर लौटे तो कोई आहट नहीं मिली। कमरे में जाने पर युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन घटना के विषय में कुछ भी नहीं बता सके। पिता रघुराज का कहना है कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
कबरई संवाद के अनुसार थानाक्षेत्र के गंज गांव निवासी ईश्वरदयाल प्रजापति (26) ट्रक चालक था। सोमवार की सुबह उसने कच्चे मकान में लट्ठे से रस्सी का फंदा लगा लिया। मृतक के बड़े भाई हरीशंकर ने बताया कि भाई की शादी चार साल पहले हुई थी। रविवार को ईश्वरदयाल अपनी पत्नी ललिता और बेटी रुचि को मायके शाहपहाड़ी छोड़कर घर आया था। इसके बाद उसने फंदा लगा लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम व जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।