फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A five year old innocent girl was raped by her cousin

Mahoba News: पांच साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Sat, 26 Jul 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A five year old innocent girl was raped by her cousin
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के दरवाजे खेल रही पांच साल की मासूम को पहाड़ पर ले जाकर रिश्ते के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिखा। बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच हंगामा किया और दोषी पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम शाम करीब छह बजे घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी रिश्ते का चचेरा भाई टाॅफी खिलाने के बहाने मासूम बालिका को पहाड़ पर ले गया। जहां बालिका से दुष्कर्म किया। रात नौ बजे बालिका दहशत में घर पहुंची। उसके कपड़ों मेंं गीली मिट्टी लगी थी। घर पहुंची बालिका ने पूरी घटना परिजनोंं को बताई। तब मां ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देर रात बालिका से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष देवीदीन राजपूत पदाधिकारियोंं के साथ थाने पहुंच गए और घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फील्ड यूनिट और पुलिस अधिकारियोंं ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पीड़िता के परिजनोंं की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed