{"_id":"68530ed63c3c59f1d107de7a","slug":"a-farmer-who-went-to-graze-cattle-died-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115409-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मवेशी चराने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मवेशी चराने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में मवेशी चराने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसान का शव खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। शरीर में चोटों के निशान नहीं थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला स्वामीदास निवासी किसान हरीशंकर (35) मंगलवार को भैंस चराने खेतों की ओर गए थे। शाम को भैंसें वापस घर आ गई, लेकिन किसान नहीं पहुंचे। तब परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह परिजनों को हरीशंकर का शव खेत में लगे पड़े के नीचे पड़ा मिला। मुंह से खून आ रहा था। मृतक के बड़े भाई चमनलाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि किसान के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। हो सकता है जहरीले कीड़े के काटने से मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।