{"_id":"75855","slug":"Mahoba-75855-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकाें बाद भी नहीं मिले बिजली के कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकाें बाद भी नहीं मिले बिजली के कनेक्शन
Mahoba
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ग्राम कुआं के मजरा कुआं खोड़ा के ग्रामीणाें को वर्षों बाद भी बिजली की सुविधा नसीब नहीं हो रही है। तीन वर्ष पहले गांव में विद्युतीकरण करा दिया गया। तार खिंचने के बाद खंभाें में डीपी लगा दी र्गई लेकिन बिजली की आपूर्ति आज तक नहीं हुई। बिजली की आपूर्ति के लिए गांव के बाशिंदे निरंतर बाट जोह रहे हैं।
ब्लाक चरखारी के ग्राम कुआं के 500 की आबादी वाले मजरा कुआं खोड़ा के ग्रामीणाें को दशकाें बाद भी बिजली की सुविधा नहीं मिली। ग्राम कुआं से तीन किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल के बीच स्थित आबादी के लिए वर्ष 2009-10 में विद्युतीकरण को स्वीकृति मिल गई थी। बिजली विभाग ने विद्युतीकरण दौरान गांव में दो दर्जन बिजली के पोल लगवाकर तार खींच दिया गया। उसके बाद राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की तर्ज पर प्रत्येक खंभे पर डीपी लगा दी गई लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं की गई। चार किलोमीटर दूर ग्राम पुन्निया से जुड़ी बिजली की आपूर्ति को चालू करने की जहमत महकमा नहीं उठा रहा है। ग्राम प्रधान डा. रविकरण राजपूत ने बताया कि मजरा कुआं खोड़ा की आबादी के बीच विद्युतीकरण होने के बाद कई बार उच्चाधिकारियाें से लेकर संबंधित विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत भी दी गई फिर भी बिजली की सप्लाई नहीं की जा रही है। गांव के ब्रजेंद्र, रामप्रसाद, दीनदयाल ने बताया कि बिजली न होने से रात अंधेरे में व्यतीत होती है। वीरानगी के बीच अराजक तत्वाें के आने जाने का भय बना रहता है। कई बार प्रयास के बावजूद प्रतिनिधियाें ने गौर नहीं किया। दो वर्ष से गांव की जनता बिजली आने की राह देख रही है। जेई नवनीत यादव ने बताया कि विद्युतीकरण संपूर्ण हो चुका है। आपूर्ति के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।