{"_id":"75582","slug":"Mahoba-75582-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलित आहार और व्यायाम जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतुलित आहार और व्यायाम जरूरी
Mahoba
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। साईं इंटर कालेज में स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकाें ने विद्यार्थियाें का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेषज्ञाें ने जांच और उपचार के बाद विद्यार्थियाें को निरोगी और सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करने के साथ स्वच्छता का माहौल बनाए रखने का सुझाव भी दिया।
साईं इंटर कालेज में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की कक्षाआें के विद्यार्थियाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के डा. अवधेश मिश्र के नेतृत्व में चिकित्सक दल ने विद्यार्थियाें का वजन, ऊंचाई के साथ-साथ आंख, नाक, कान, गला और पेट संबंधी बीमारियाें का परीक्षण किया।
चिकित्सकाें ने विद्यार्थियाें को स्वच्छता का माहौल रखने की सलाह देते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की जरूरत है। कालेज के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल पालीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियाें के लिए बहुत लाभकारी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किए। यहां पायल जैन, रितिका वर्मा, प्रियंका, तनु अवस्थी, पराग जैन, के साथ-साथ तारा सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय, कुंवर बहादुर, चूरामन, छत्रसाल आदि मौजूद रहे।