फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मार्शल जीप पलटने से चार यात्री घायल

मार्शल जीप पलटने से चार यात्री घायल

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी तिराहे के पास एक मार्शल पलट जाने से शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा निवासी प्रदीप पुत्र मूलचंद्र का टूरिस्ट बंगला से हो रहे विवाह समारोह में शिरकत करने गांव के आधा दर्जन लोग मार्शल से जा रहे थे। मार्शल जैसे ही सूरा चौकी तिराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही चीख पुकार मचने लगी। राहगीराें और आसपास खलिहानाें में काम कर रहे ग्रामीणाें ने घायलाें को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलाें के अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सीय टीम उपचार में जुट गई। घायलाें में राजकिशोर 65, गजराज 52, परशुराम 75, मंगल सिंह 28 शामिल हैं। दुर्घटना के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed