{"_id":"74769","slug":"Mahoba-74769-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे 77 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे 77 जोड़े
Mahoba
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। लोधी समाज जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित किए गए सामूहिक विवाह सम्मेलन के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 77 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। परिजनाें ने एक दूसरे को शादी की मुबारकबाद दी।
टूरिस्ट बंगला महोबा में आयोजित विवाह सम्मेलन के मौके पर सुबह से ही वर वधू पक्ष के लोगाें की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह दस बजे से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुए। टूरिस्ट बंगला प्रांगण में मंडप बनाए गए थे जहां पर तीन पालियाें में विधि विधान और मंत्राें के बीच वर वधू ने फेरे लिए। इस मौके पर 77 जोड़े एक दूजे के हुए। सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान करहरा कला निवासी अनीता राजपूत पुत्री मनोहर सिंह ने मुस्करा निवासी धीरेंद्र सिंह, टिकरिया निवासी रागिनी देवी ने अजनर निवासी राजेश कुमार, अकौना राड की ममता ने सूपा चरखारी के हरेंद्र सिंह, सलारपुर की पूजा देवी ने पवा के मूलचंद्र, पृथ्वीपुर की रजनी ने टिकरिया के जवाहर लाल को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए। इसके साथ ही कुल 77 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इस मौके पर आयोजन समिति ने सभी 77 जोड़ों को दान स्वरूप बर्तन, कपड़े, मंगलसूत्र आदि गृहस्थी का सामान दिया और गाजे गाजे के साथ सभी नए जोड़ों को विदा किया।
इस मौके पर लोधी समाज के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी की प्रेरणा से समाज के उत्थान के लिए ऐसे सामूहिक शादी विवाह के कार्यक्रम चलते रहेंगे। ताकि गरीब तबके के लोग अपनी लड़की के हाथ बिना किसी दहेज के पीले कर सकें। उन्हाेंने कहा कि खर्चीली शादियों के चलन के कारण बहुत से गरीब तबके के लोग अपनी बेटियाें के हाथ पीले नहीं कर पाते थे। नायब तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज का भला होता है और फिजूलखर्ची से बचा जा सकता है। इससे पूर्व सामूहिक विवाह का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालादीन राजपूत ने किया। इस मौके पर बिहारी लाल राजपूत, डा.अजय सिंह महान, राजेंद्र कुमार सिंह, चरन सिंह महान, हरी सिंह, डा. हरिश्चंद्र राजपूत, राम किशोर, भागीरथ,ज्वाला प्रसाद सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।