फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   टॉप 15 अंडर ग्रेजुएट में रवींद्र को मिली जगह

टॉप 15 अंडर ग्रेजुएट में रवींद्र को मिली जगह

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक होनहार ने पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। पूरे देश में बिक रही मिरेकल माइंड्स इंस्पायरिंग यूथ नामक किताब में टॉप 15 अंडर ग्रेजुएट होनहार छात्रों का जीवन परिचय प्रकाशित किया गया है। जिसमें महोबा के इस होनहार को 15 मेधावियों की सूची में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। बेटे की इस कामयाबी से माता पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

क्राप बैंड पर रिसर्च करने वाले युवा वैज्ञानिक निक्की कुमार झा द्वारा लिखी गई एवं लिटरेचर लैंड पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में देश के 15 चुनिंदा अंडर ग्रेजुएट मेधावियों के नाम शामिल किए गए हैं। साथ ही इसमें उनके द्वारा हासिल की गई कामियाबियों के बीच जीवन में आए उतार चढ़ाव और मुश्किलों को भी दर्शाया गया है। इस किताब में चुने गए 15 मेधावियों में शहर के मोहल्ला आल्हा चौक गांधी नगर निवासी रवींद्र साहू को 14वें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन

हाल ही में दिल्ली के डिमार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में आयोजित एक समारोह में इन 15 होनहारों को सम्मानित किया गया। इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर इग्नू के वाइस चांसलर डॉ. जनार्दन झा, इथॉस इंडिया फाउंडर की गीताबाला और डिमार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के डायरेक्टर चेतन वैद्य ने शिरकत की। इस दौरान इस किताब को उन बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया जो मुश्किलों भरे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने का सपना संजोए हुए हैं। होनहार बेटे की इस कामयाबी से माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं होनहार ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
महोबा से शुरु होगी शिक्षा मिशन यात्रा
मिरेकल माइंड्स इंस्पायरिंग यूथ नामक किताब में 14वां स्थान हासिल करने वाले रवींद्र साहू इमेजिनेशन ऑफ माइ ड्रीम्स के चेयरमैन हैं। उन्होंने बताया कि वेव ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत 12 नवंबर से वह अपनी टीम के साथ महोबा से शिक्षा मिशन यात्रा की शुरुआत करेंगे। जो बुंदेलखंड, बिहार होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान स्कूलों और ग्रामीण अंचलों में जाकर छात्र-छात्राओं को कैरियर बनाने के गुर सिखाएंगे। इसके अलावा मिशन खुशी की शुरुआत भी की जाएगी। जिसके अंतर्गत 5 से 17 वर्ष के बच्चों को उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed