{"_id":"44-182966","slug":"Mahoba-182966-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई बेहतर न होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई बेहतर न होने पर डीएम नाराज
Mahoba
Updated Sat, 24 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर न होने और टैक्स वसूली की स्थिति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने नाराजगी जताई। साथ ही 15 दिन के अंदर शहर का सर्वे कराकर नये बनाए गये मकानाें को चिह्नित कर टैक्स लगाने के निर्देश दिए, जिससे नगर पालिका की आमदनी बढ़ सके।
जिलाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका की सफाई, बिजली, निर्माण कार्यों और वसूली की समीक्षा बैठक के मौके पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि पालिका कर्मचारियाें द्वारा टैक्स वसूली संतोष जनक नहीं है। उन्हाेंने टैैक्स वसूली बढ़ाए जाने के लिये शहर में बनाए गये सैकड़ाें मकानाें को नगर पालिका में दर्ज कराने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य को 15 दिन के अंदर करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों और इंटर लॉकिंग के कार्यों की पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता द्वारा की गई जांच में 34 कार्यों के सापेक्ष 11 काम इंटर लॉकिंग के खराब पाए गये थे, उन्हें निरस्त कर पुन: इंटर लॉकिंग का काम कराने के निर्देश दिए। शेष कार्यों को तत्काल कराए जाने के भी कार्यदाई संस्थाआें को निर्देश दिए।
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये शहर के चार हल्काें को 10 हल्काें में बांटकर सुपरविजन के लिये 10 सफाई नायक बनाए जाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए, जिससे सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। उन्हाेंने खराब पड़ी जेसीबी मशीन को भी ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर नन्हकू, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रामलाल, राजेश त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, सफाई निरीक्षक सोमदत्त चौरसिया, सफाई नायक रामसेवक, लालचंद्र, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।