फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   धूल के गुबार से मार्केट में निकलना दूभर

धूल के गुबार से मार्केट में निकलना दूभर

Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कबरई महोबा। एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही कबरई-कानपुर हाईवे में खुदाई के बाद पानी का छिड़काव न किये जाने से सारा दिन सड़क पर धूल उड़ रही है। इससे बाजार में निकलने वाले राहगीराें और व्यापारियाें का निकलना दूभर हो गया है। व्यापारियों ने डीएम से सड़क में पानी के छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कबरई तिराहा से कानपुर नौबस्ता तक 123 किलोमीटर सड़क का निर्माण एनएचएआई कानपुर द्वारा पिछले डेढ़ साल से कराया जा रहा है। इस सड़क को 7.50 मीटर से बढ़ाकर साढ़े दस मीटर का किया जा रहा है। पूर्व से निर्मित पूरी सड़क को मशीनों द्वारा उखाड़ दिया गया है। इससे मुख्य बाजार में दिनभर धूल के गुबार उड़ रहा है। हालत यह है कि बाजार के लिये निकलने वाले वाहन चालकाें और पैदल राहगीराें को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियाें को भी धूल के चलते परेशानी हो रही है। धूल उड़ने से दुकानें में रखा सामान भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता प्रीतम प्रसाद निगम, अज्जू सेठ, कमलेश जैन, कैलाश सोनी, महेश गुप्ता आदि ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि कबरई का मुख्य बाजार शिवराज सिंह आढ़त से डाक बंगला तक है। इसी मार्ग में सड़क का पुनर्निर्माण एनएचएआई की एजेंसी पीएनसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। एनएचएआई और पीएनसी के बीच हुए अनुबंध के मुताबिक सड़क की खुदाई के बाद प्रतिदिन पानी का छिड़काव करना चाहिए, लेकिन पानी का छिड़काव कभी नहीं किया जाता। धूल के गुबार के चलते वाहन चालक दुर्घटनाआें का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed