{"_id":"44-116778","slug":"Mahoba-116778-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज, रिकवरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज, रिकवरी होगी
Mahoba
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत पचपहरा तिंदुही में मनरेगा और राज्य वित्त से कराए गए कार्यों में 29,719 रुपए के दुरुपयोग की जांच में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक के दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने और धनराशि की वसूली के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत पचपहरा (तिंदुही) में 1,68,665 रुपए से मनरेगा के तहत तालाब बंधान में मिट्टी डाली गई। इसमें करीब 29,700 रुपए का दुरुपयोग किया। इसकी शिकायत ग्रामीणाें ने पिछले वर्ष जून में जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी डॉ. काजल के निर्देश पर मामले की जांच जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक जेएन राय और सहायक अभियंता से कराई गई थी। जांच के दौरान पैसे के गोलमाल के आरोप सही पाए गए।
जांच रिपोर्ट जांच अधिकारियाें ने जिलाधिकारी को सौंप दी। इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान क्रांति, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक द्वारा पद के दायित्वाें का सही तरह से निर्वाह न करने और सरकारी धन के दुरुपयोग पर ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकाराें पर रोक लगाने और धनराशि की वसूली के मुख्य विकास अधिकारी वाईके उपाध्याय को निर्देश दिए।