{"_id":"44-116772","slug":"Mahoba-116772-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के हमले में दो बालिकाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के हमले में दो बालिकाएं घायल
Mahoba
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे में बंदराें के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बंदराें ने मासूम समेत दो बालिकाआें को घायल कर दिया। घायलाें को श्रीनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
कसबे के मोहल्ला कुल्लाई पहाड़ी निवासी रचना अहिरवार अपनी बेटी दीक्षा (3) को लेकर गुरुवार सुबह
खेत गई थीं। यहां उन्होंने बच्ची को खेत में छोड़ दिया। तभी बंदर ने मासूम दीक्षा पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर ले जाने लगा। बच्ची को घसीटता देख मां उसे बचाने पहुंच गई और उसने काफी संघर्ष के बाद बच्ची को बंदर से बचाया। वहीं मोहल्ले के दुर्जन कुशवाहा की आठ वर्षीय बेटी सावित्री घर से प्राथमिक विद्यालय कुल्लाई पहाड़ी जा रही थी। तभी बंदर ने रास्ते में हमला कर उसके हाथ में काट लिया। बच्ची के चीखने पर ग्रामीणाें ने बंदर को खदेड़ा। दोनाें बच्चियाें को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ब्यूरो