{"_id":"44-106993","slug":"Mahoba-106993-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में धीरेंद्र मिश्रा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में धीरेंद्र मिश्रा अव्वल
Mahoba
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। भाषाई सद्भावना दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में तमाम विद्यालयाें के छात्र-छात्राआें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरस्वती विद्या मंदिर महोबा के धीरेंद्र मिश्रा ने इसमें पहला स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में शिशु शिक्षा निकेतन, आदर्श पब्लिक एकेडमी, डीएवी इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीआईसी महोबा और जीजीआईसी जैतपुर की छात्र-छात्राआें ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा के छात्र धीरेंद्र मिश्रा प्रथम, डीएवी इंटर कालेज महोबा के कौशल प्रताप सिंह द्वितीय और शिशु शिक्षा निकेतन के सागर धनराज तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीचर अनिल प्रभा अवस्थी, आदर्श पब्लिक एकेडमी की टीचर प्रभा साहू, एवं जीआईसी महोबा के डा. बरकतउल्ला शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन शिवनाथ त्रिपाठी शंख ने किया।