{"_id":"5cb62671bdec22068c42af50","slug":"71555441265-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में रघुनाथ विनय शतक पुस्तक का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में रघुनाथ विनय शतक पुस्तक का हुआ विमोचन
विज्ञापन
महोबा। नगर में शिक्षा की अलख जगाने वाले और राजकीय मुकुंदलाल तिवारी व डीएवी इंटर कालेज के संस्थापक पं. मुकुंदलाल तिवारी की 144वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में रघुनाथ विनय शतक के भावार्थ संस्करण का विमोचन किया गया। साथ ही वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
शहर के डीएवी इंटर कालेज में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित व नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा सौरभ तिवारी ने मकुंदलाल तिवारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को रक्त और समाज को वक्त का दान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। कार्यक्रम में पं. गयाप्रसाद त्रिपाठी, मनोज तिवारी आदि ने विचार रखे। समारोह में साहित्यकार उमाशंकर नगायच, प्रेमचंद्र अनुरागी व नरेंद्र शर्मा को धर्ममूर्ति पं. मुकुंदलाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से आए नीलांबर कौशिक, उमाशंकर पांडेय, डा. नितिन द्विवेदी, धर्मेंद्र मिश्र, शिवकुमार गोस्वामी, डा. उमाशंकर त्रिपाठी, विष्णुरात चतुर्वेदी, अबोध सोनी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह कैंप कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह के मौके पर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। श्याम बिहारी पांडेय ने कहा कि मकुंदलाल तिवारी ने नगर में गरीबों, असहायों की सदैव मदद की और शिक्षा जगत में जो विद्यालय नगर में संचालित हो रहे हैं उन विद्यालयों से अब तक हजारों छात्र छात्राओं ने जिले का गौरव बढ़ाया है। बाद में पालिका अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम पहुंच बुजुर्गोँ को मिष्ठान वितरित कर उनका आशीष लिया।