फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   46.78 lakh different species of plants planted in Mahoba: Van Mahotsav

महोबा ः वन महोत्सव में 46.78 लाख विभिन्न प्रजातियों के रोपित किए पौधे

Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
46.78 lakh different species of plants planted in Mahoba: Van Mahotsav
रामकुंड में पौधरोपण करते कमिश्नर गौरव दयाल - फोटो : MAHOBA
महोबा। शासन के निर्देश पर जिले में वन महोत्सव के तहत एक दिन में विभिन्न प्रजातियों के 46.78 लाख पौधे रोपित किए गए। जिसमें आम, नीम, नीबू, शीशम, महुआ, जामुन, पीपल, पाकड़, बरगद, सहजन आदि पौधे लगाए गये। इस मौके पर कमिश्नर ने कहा कि जो भी पौधे लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जाए ताकि यह जीवित रह सकें।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने कलेक्ट्रेट के समीप स्थित रामकुंड स्थान, जैतपुर में गौरा तालाब पहाड़ी, बिलबई, मामना, सिरसीकलां आदि स्थानों पर पौधरोपण किया। इन सभी स्थानों पर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा ने भी पौधे रोपित किए। कमिश्नर ने कहा कि जिले को हरा-भरा करने के लिए एक ही दिन में 46 लाख 78 हजार 400 पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह किसी महायज्ञ से कम नहीं है। कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहने से जीव जंतु, पशु पक्षी व मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पेड़ लगाना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है इसलिए सभी लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल पुत्र की तरह करें ताकि वे बड़े वृक्ष में तब्दील होकर हमारे सुनहरे भविष्य में अपना योगदान कर सकें। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन दिलाशा सौरभ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव मौजूद रहीं। इसी तरह पुलिस लाइन में एसपी मणिलाल पाटीदार ने पौधरोपण किया। इसके अलावा सभी थाना परिसरों में पौधे रोपित किए गए। शहर के वीरभूमि महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में पौधरोपण किया गया। उधर ग्राम मुढ़ारी में एसडीएम मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार मौजूद रहे। वहीं बिलवई और मामना में भी एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed