{"_id":"60ccde078ebc3e312506f9e3","slug":"41-wheat-procurement-centers-closed-only-three-are-being-purchased-mahoba-news-knp6350155172","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 गेहूं खरीद केन्द्र बंद, महज तीन में हो रही खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 गेहूं खरीद केन्द्र बंद, महज तीन में हो रही खरीद
विज्ञापन
श्रीनगर खरीद केंद्र के बाहर खड़े किसानों के गेहूं लदे ट्रैक्टर
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शासन के निर्देश पर जिले में गेहूं खरीद के लिए एक सप्ताह का समय बढ़ाया गया है लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में बनाए गए 44 केंद्रों में से 41 केंद्रों में गेहूं खरीद बंद है, जबकि महज तीन केंद्रों में ही किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। कई केंद्रों के बाहर किसानों के गेहूं लदे ट्रैक्टर खड़े हैं। जिससे बारिश के मौसम में गेहूं भीगने की आशंका बनी हुई है।
गेहूं खरीद केंद्र श्रीनगर में 16 जून से खरीद बंद कर दी गई। केंद्र के बाहर किसान जगदीश कुशवाहा व सतीश चंद्र के गेहूं लदे ट्रैक्टर खड़े हैं। किसानों ने बताया कि उनको टोकन मिल गए थे लेकिन खरीद केंद्र बंद होने से उनका गेहूं नहीं बिक सका। वहीं गेहूं खरीद केंद्र गौरहारी में किसानों का माल नहीं खरीदा जा रहा है।
पनवाड़ी ब्लॉक में बनाए सात गेहूं खरीद केंद्रों में बिक्री न होने से किसान परेशान है। पनवाड़ी के किसान अवधेश प्रताप सिंह, अखिलेंद्र पाठक ने बताया कि उनका गेहूं रजिस्ट्रेशन के अनुसार नहीं खरीदा गया। शासन ने खरीद का समय तो बढ़ा दिया है लेकिन क्रय केंद्रों में खरीद नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उधर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय का कहना है कि नवीन गल्ला मंडी, सूपा मंडी समेत तीन मंडियों में जो क्रय केंद्र स्थापित हैं। वहां किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। केवल 11 टोकन शेष रह गए हैं।