{"_id":"672912102fedc33dc80df071","slug":"38-check-dams-will-be-repaired-with-rs-25-crores-mahoba-news-c-12-jhs1001-884996-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ढाई करोड़ से होगी 38 चेकडैमों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ढाई करोड़ से होगी 38 चेकडैमों की मरम्मत
Mon, 04 Nov 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चेकडैमों का कायाकल्प होगा। लघु सिंचाई विभाग ने ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिले में स्थित 38 चेकडैमों की मरम्मत कराने का खाका तैयार किया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू करा दिया जाएगा।
जनपद के चरखारी, कबरई, जैतपुर व पनवाड़ी ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग के 38 चेकडैम जर्जर हालत में हैं। इन चेकडैम की मरम्मत कराए जाने के लिए काफी समय से मांग चल रही थी। विभागीय अधिकारियों की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया।
उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद चेकडैमों की मरम्मत कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कबरई ब्लॉक के 13, पनवाड़ी ब्लॉक के छह, चरखारी ब्लॉक के 12 और जैतपुर ब्लॉक के सात चेकडैमों की मरम्मत कराई जाएगी। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ठेकेदार को तीन माह के अंदर चेकडैम मरम्मत का काम पूरा करना होगा। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित चेकडैम की मरम्मत का काम कराया जाएगा।