फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   27 people sick due to food poisoning, health team did not reach the village

फूड प्वाइजनिंग से 27 लोग बीमार, गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
27 people sick due to food poisoning, health team did not reach the village
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के अलीपुरा गांव में पहली विदा के बाद बेटी के वापस लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में दाल, चावल व रोटी खाने के बाद पिता-पुत्र समेत 27 लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर सभी को कस्बा पनवाड़ी के प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया। परिजनों ने दुकान से खरीदी गई खाद्य सामग्री से फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका जताई। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

अलीपुरा गांव निवासी वीर सिंह की पुत्री श्रीदेवी की एक सप्ताह पहले शादी हुई थी। पहली विदा के बाद बेटी के घर लौटने पर बुधवार की शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिजन व रिश्तेदारों के अलावा पड़ोसी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

खाने की सामग्री व अन्य सामान एक किराना दुकान से मंगाई गई। भोजन में दाल, चावल, रोटी के अलावा अन्य पकवान तैयार कराए गए। खाने-पीने के दौरान सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजनों व अन्य लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त होने पर सभी को प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों में वीर सिंह, उसका पिता अयोध्या प्रसाद, बाला दीन, धर्मराज, भानुप्रताप, रामसिंह, कर्पूरी, ममता, उत्तरा, प्रेमचंद्र, पानकुंवर, सिद्घार्थ, रोशनी, बबलू समेत 27 लोग शामिल है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। बताया जा रहा है कि संबंधित दुकानदार द्वारा बीमार लोगों का अपने खर्च से इलाज कराया गया।

पीड़ित परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया न ही स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। उधर सीएचसी पनवाड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केपी सिंह का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed