{"_id":"64175440078828d056065229","slug":"27-chairman-and-30-deputy-chairman-elected-unopposed-mahoba-news-c-12-1-131996-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 27 सभापति व 30 उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 27 सभापति व 30 उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की 45 पैक्स व सात वेतनभोगी समितियों में सभापति व उप सभापति का चुनाव कराया गया। तीन समितियों में उप सभापति के पद के लिए कोई नामांकन दाखिल न होने से यहां पद रिक्त रह गए। चुने गए 52 सभापतियों में 27 निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार 49 उप सभापतियों में 30 का निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिले की कुल 52 सहकारी समितियों में सभापति व उप सभापति के साथ डेलीगेट का चुनाव कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन, नामांकन पत्रों के जाचं के साथ मतदान कराया गया। भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक की सात में से 6 समितियों में निर्विरोध चुनाव हुआ। महज पचखुरा बुजुर्ग में चुनाव की नौबत आई। यहां हुए आमने-सामने चुनाव में एक मत से अखिलेश सिंह टेढा ने प्रकाश सिंह सुरौली बुजुर्ग को हराया। यहां पर उपसभापति के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
कस्बे की क्षेत्रीय सहकारी समिति में राकेश शर्मा को सभापति व शकुंतला देवी को उप सभापति निर्विरोध चुना गया। इसी तरह इंगोहटा में शिवशंकर लाल गुप्ता बांक को सभापति तथा भूरेलाल प्रजापति को उप सभापति चुना गया। छानी में राजेंद्र सिंह को सभापति व रामलखन साहू को उप सभापति चुना गया। पौथिया मे धर्मेन्द्र सचान को सभापति व आलोक प्रजापति को उपसभापति चुना गया। हेलापुर में योगेंद्र सचान को सभापति एवं अरविंद कुमार को उप सभापति, मुंडेरा में अनुपम निषाद को सभापति तथा गीता देवी को उप सभापति चुना गया। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कुरारा साघन सहकारी समिति में नरोत्तम दास गुप्ता अध्यक्ष व भूपेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, शेखुपुर साघन सहकारी समिति से शैलेश बचरौली अध्यक्ष व शिवकरण सिंह भौली उपाध्यक्ष, पतारा सहकारी साघन समिति यादवेंद्र उर्फ माझिल सिंह अध्यक्ष व बृजेंद्र सिंह पारा को उपाध्यक्ष चुना गया, कुसमरा साघन सहकारी समिति से रंजना यादव कुसमरा को अध्यक्ष व कपूर सिंह डिमुहा को उपाध्यक्ष चुना गया, बेरी व मिश्रीपुर साघन सहकारी समिति में हुए चुनाव में धर्मेंद्र सिंह बेरी से चुनाव जीते। यहां उप सभापति पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। मिश्रीपुर से गोपाल शुक्ला विजय रहे।
विज्ञापन
मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति में सुनील कुमार अग्रवाल के निर्विरोध अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार व्यास उपाध्यक्ष चुने गए। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार इमलिया साधन सहकारी समिति में सभापति पद पर महिपाल राजपूत उपसभापति महेंद्र यादव के अलावा 22 अन्य सदस्य दिल्ली गेट चयन करके विभिन्न विभागों में भेजे गए।
गहरौली साधन सहकारी समिति सभापति पद पर राजकुमारी, उपसभापति नरेश पांडे को निर्वाचित हुए। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार अरतरा से विशोक कुमार सभा पति चुने गए। मौदहा से फजलुर्रहमान को चुना गया। इसके अलावा चुने गए डेलीगेट अलग-अलग विभागों में भेजे गए है। इचौली स्थित साधन सहकारी समिति में सभापति व उपसभापति के चुनाव में सभी सदस्यों ने रणवीर सिंह को सभापति व उपसभापति मातादीन प्रजापति को निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। साधन सहकारी समिति कुसमरा में रंजना निर्विरोध सभापति चुनीं गई हैं।