{"_id":"658ea9b410dfd247e90f8ca7","slug":"15-people-including-father-and-son-injured-in-road-accidents-three-referred-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-3777-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 15 लोग घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 15 लोग घायल, तीन रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 15 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। कस्बा बेलाताल निवासी कमलाकांत गुरुवार को बाइक से पत्नी सोमवती व मासूम बेटी रितिका के साथ किसी कार्य से नौगांव जा रहा था। तभी मवइया तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दंपती समेत तीनों घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलों को सीएचसी बेलाताल में भर्ती कराया। इसी तरह नरेड़ी निवासी रंजना, बबेरू निवासी यशवंत, छतरपुर निवासी अशोक, कुलपहाड़ निवासी विमला, बगवाहा निवासी विजय, खरेला निवासी पुष्पेंद्र, रिवई निवासी ममता, लवकुशनगर निवासी अनमोल, कबरई निवासी राममूर्ति, ज्योरइया निवासी रोहित, भटीपुरा निवासी विनेश और उसका पुत्र नीरज अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रंजना, यशवंत व अशोक की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
-- -- -- -- -- --
महिला समेत तीन ने खाया जहर
महोबा। जिले में महिला समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी लक्ष्मी (40) ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह कस्बा श्रीनगर निवासी रतीश (22) व छतरपुर निवासी पप्पू (30) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी
महोबा। थाना श्रीनगर के एक गांव में कॉलेज आने-जाने के दौरान छात्रा को लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। कॉलेज आनेजाने के दौरान एक युवक उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी करते हुए परेशान करता है। इसकी शिकायत थाने में की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एक बार फिर छात्रा से छेड़खानी किए जाने पर पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक की चौखट पहुंच न्याय की गुहार लगाई। एसपी अपर्णा गुप्ता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। (संवाद)