{"_id":"5b0d94bf4f1c1b896e8b5474","slug":"141527616703-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 29 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
किदवई नगर में लो वोल्टेज,
मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन
- कई बार शिकायत के बाद भी व्यवस्था में नही हुआ सुधार
- लो वोल्टेज से कूलर, एसी नहीं चले, पेयजल समस्या बढ़ी
01 परिचय- तहसील में प्रदर्शन करते मोहल्लेवासी
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवईनगर में लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
मोहल्ला किदवईनगर निवासी रामसेवक, जयहिंद, रामविशाल, अनुराधा, छोटेलाल, लालाराम, केशव, चंद्रकली, मूलादेवी, मुकेश, दीपक, वरदानी, रामकुमार समेत कईमोहल्लेवासियों ने एसडीएम राजेश यादव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि एक माह से मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या है। कई शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। जिससे वह परेशान हैं।
शिकायती पत्र में बताया कि लोड अधिक होने से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। उन्होंने मोहल्ले में एक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जाने की मांग की है। जिससे लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके। तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान न होने पर मोहल्लेवासी आंदोलन का मजबूर होंगे। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिया है।