फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   रेलवे ट्रेक में गिरे श्रमिक पर इंजन चढ़ने से एक हाथ कटा

रेलवे ट्रेक में गिरे श्रमिक पर इंजन चढ़ने से एक हाथ कटा

Thu, 18 Apr 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक में गिरे श्रमिक पर इंजन चढ़ने से एक हाथ कटा
महोबा। उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में इंजन जुड़ते समय एक श्रमिक असंतुलित होकर रेलवे ट्रेक पर गिर गया। इंजन का पहिया चढ़ने से श्रमिक का एक हाथ कट गया। घटना के दौरान स्टेशन में मौजूद यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के ग्राम चुरारा निवासी राजू (35) पुत्र काशीराम रेलवे स्टेशन महोबा में मालगाड़ी में गेेहूं चढ़ाने का काम करता था। गुुुरुवार की सुबह करीब 11 बजे से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा। तभी पैर असंतुलित होने से वह ट्रैक पर गिर गया। इससे ट्रेन में जुड़ रहे इंजन के पहिए की चपेट में आने से उसका एक हाथ कट गया। मौजूद यात्रियों ने स्टेशन कर्मचारियों की मदद से उसे ट्रेक से बाहर निकाला। बाद में 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घायल के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि राजू शराब के नशे में ट्रैक पर गिर गया और उठ न पाने से ट्रेन की चपेट में आ गया। मामले की सूचना घायल के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed