फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आल्हा गायकी को अभी तक नही मिला अभीष्ट सम्मान

आल्हा गायकी को अभी तक नही मिला अभीष्ट सम्मान

Sun, 13 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आल्हा गायकी को अभी तक नही मिला अभीष्ट सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। अपर महानिदेशक सुरक्षा विजय कुमार ने कहा कि आल्हा गायकी को अभी तक अभीष्ट (वांछित) सम्मान नहीं मिल सका है। इसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना चाहिए। तभी इस गायकी का संरक्षण हो सकता है। बुंदेलखंडी गायकी अपने आप में अनूठी है। इस गायकी में अधिक श्रम है। कलाकारों के सम्मान के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।

अपर महानिदेशक सुरक्षा शनिवार की रात चंद्रकुंवर पैलेस में मुकुंद फाउंडेशन की और से आयोजित आल्हा गायन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। अपर महानिदेशक सुरक्षा ने बुंदेलखंड के शैलचित्रों पर विस्तृत शोध किया है। इसके बाद आल्हा गायक चरन सिंह ने भारत मां के उदर से निकले रत्न महान, न्याय नीति सतधर्म में रखे देश की शान पंक्तियों के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा भरा।
विज्ञापन


आल्हा गायक हीरालाल साहू ने माड़ौ की लड़ाई का वर्णन किया। आल्हा सम्राट बच्चा सिंह ने वीर आल्हा-ऊदल की वीरता से जुड़ी लड़ाइयों का वर्णन कर दर्शकों को वीररस से ओतप्रोत कर दिया। इसके अलावा अमृता सिंह ने भी आल्हा गायन से सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर मुकुंद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, पं. जगप्रसाद तिवारी समेत भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



आल्हा गायकी को अभी तक नहीं मिला अभीष्ट सम्मान
-मुकुंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ आल्हा गायन कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed