फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 officers and employees caught taking bribe within five years

पांच वर्ष के अंदर रिश्वत लेते पकड़े गए 11 अधिकारी व कर्मचारी

Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
11 officers and employees caught taking bribe within five years
महोबा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है। पांच वर्ष के अंदर जिले में 11 अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैैं। यूटा के प्रदेश संयोजक विक्रांत ने बताया कि जिले का 11वां भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। अभी 12 से अधिक भ्रष्ट अधिकारी पूरे बुंदेलखंड में यूटा के रडार पर हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले 10 अगस्त 2016 को विजिलेंस टीम लखनऊ ने तत्कालीन बीएसए रामेश्वर प्रसाद को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद चार अगस्त 2017 को एंटी करप्शन टीम झांसी ने विनिमय क्षेत्र के जेई घसीटा सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। 29 अगस्त 2017 को एंटी करप्शन झांसी ने सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कोफर्ड को 15 हजार, चार मार्च 2018 को सहायक उद्यान अधिकारी श्रीनारायण दोहरे को 12 हजार, 27 जून 2018 को ड्रग इंस्पेक्टर रमेशलाल गुप्ता को 45 हजार व 19 सितंबर 2018 को लेखपाल अखिलेश को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। 20 सितंबर 2018 को आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद सोनकर को विजिलेंस टीम लखनऊ ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। फरवरी 2019 में एंटी करप्शन लखनऊ ने पीडब्ल्यूडी विभाग के लिपिक विष्णु सोनी को दस हजार, एंटी करप्शन टीम झांसी ने अप्रैल 2019 में आरईएस के जेई लाखन सिंह को दस हजार व जून 2019 में विद्युत विभाग के टीजी-2 अधिकारी श्यामजीत दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए थे। 17 अगस्त 2021 को विजिलेंस टीम झांसी ने जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed