फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 injured in Holi brawl, lathi charge

Mahoba News: होली के हुड़दंग में विवाद, लाठियां चलने से 11 घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
11 injured in Holi brawl, lathi charge
-होली पार्टी के दौरान शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, घायलों का इलाज जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में होली की हुड़दंग के बीच दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। डीजे में डांस करने व शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।



कालीपहाड़ी में ग्रामीणों ने होली को लेकर डीजे लगवाया और इसमें डांस कर रहे थे। वहीं कुछ लोग यहां पर बैठकर शराब पीने लगे। इसे लेकर विरोध शुरू हुआ तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डीजे बंद कराते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से मधु, दीपाली, पायल, आकाश व दूसरे पक्ष से संता परिहार, रोहिणी, क्रांति, रिचा, सुशीला और फूला (50) को चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में जनपद छतरपुर के चंदला निवासी सुषमा लखेरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 28 फरवरी को वह अपने बेटे अजय के साथ इलाज के लिए झांसी जा रही थी। महोबा में डाक बंगला मैदान के पास एक फास्ट फूड की दुकान में बैठकर नाश्ता कर रही थी। तभी महोबा के नयापुरा नैकाना निवासी कमलेश, अरुण, राजकुमारी व अंजली लखेरा ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल



कुलपहाड़। कोतवाली क्षेत्र के इंदौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इंदौरा निवासी प्रधानपति पप्पू पाल ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात उसका भाई महेंद्र पाल गांव के एक दुकान से वापस घर आ रहा था। तभी वहां पर स्थित एक कुएं के पास गांव के ही सत्येंद्र ने साथियों के साथ मिलकर करके पिटाई की। वहीं दूसरे पक्ष के सत्येंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि पप्पू पाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया। मामले की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में महेंद्र, सत्येंद्र, जयसिंह, भाग सिंह व साहब सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed