फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 branches being poor

11 शाखाओं से गरीबों को दिया जा रहा भोजन

Sun, 24 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेली समाज की रोटी बैंक की पहल गरीबों और असहाय के लिए मददगार साबित हो रही है। 11 शाखाओं के माध्यम से भिखारियों और गरीबों को भरपेट भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन


शहर में भूख एवं बीमारी के खिलाफ एम्स लाओ अभियान की अलख जगाने वाले बुंदेली समाज की रोटी बैंक योजना अब रंग ला रही है। शहर में दिनभर दुकानदारों और मोहल्लों में दिनभर रोटी मांग कर पेट भरने वालों गरीब असहायों की संख्या सौ से अधिक थी।  मेन मार्केट में रोटी बैंक शाखा चला रहे विनय गोयल समाजसेवा से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि यहां से गरीबों को भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन


संस्था के संयोजक तारा पाटकार और महामंत्री अजय बररसैया ने बताया कि शहर में 11 रोटी बैंक संचालित हैं। रोटी बैंक का उद्देश्य कोई भी गरीब असहाय भूखा न रहे और न ही भूखा सोए है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2015 से रोटी बैंक की शुरुआत की थी। 700 घरों से भोजन एकत्र कर करीब 500 से अधिक गरीबों को सुबह शाम रोजाना भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed