{"_id":"66ffd8b63b696d898c06e5de","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132848-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Fri, 04 Oct 2024 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, घुघुली क्षेत्र के पड़री खुर्द निवासी राजू चौहान (22) बृहस्पतिवार रात में करीब 10 बजे शिकारपुर से अपने घर बाइक से पड़री खुर्द जा रहे थे। तभी बल्लो ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। थानाध्यक्ष घुघली रामचरन सरोज के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
तीन मार्च को होनी थी शादी
राजू एक सप्ताह पूर्व पंजाब से कमाकर घर आया था। उसकी तीन मार्च को शादी तय हुई थी। किसी काम को लेकर वह शिकारपुर आया था। काम निपटाकर घर लौट रहा था। तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। युवक की चार बहनें हैं, जिसमें रिंकी, गुड्डी, पिंकी की शादी हो चुकी है। छोटी बहन रिंकू की अभी शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत पर मां निर्मला बदहवास हो गई हैं।