{"_id":"6ac169654a658bd06c06ddb6","slug":"youth-from-sanduriya-injured-in-road-accident-in-jalandhar-dies-in-chandigarh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1037-186363-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जालंधर में सड़क हादसे में संदुरिया का युवक घायल, चंड़ीगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जालंधर में सड़क हादसे में संदुरिया का युवक घायल, चंड़ीगढ़ में मौत
विज्ञापन
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर का निवासी था मृतक
जालंधर में घूम-घूमकर फेरी लगाकर करता था कमाई
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा हरिहरपुर निवासी गोपाल गुप्ता (45) पंजाब के जालंधर शहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक गोपाल जालंधर में घूम-घूमकर फेरी लगाकर कमाई करता था।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा हरिहरपुर निवासी छोटे लाल गुप्ता का बड़ा पुत्र गोपाल गुप्ता पंजाब के जालंधर शहर में अपने छोटे भाई धनराज के साथ किराये का मकान लेकर रहता था। वहीं पर दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। बीते मंगलवार को अपनी पत्नी को घर भेजने के लिए जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बिठाया था। बृहस्पतिवार को किसी काम से जाते वक्त जालंधर में एक अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया।
भाई धनराज के मुताबिक़, घायल गोपाल को पहले जालंधर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर बताकर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गोपाल की मौत हो गई। मौत के बाद गोपाल की लाश को एंबुलेंस में रखकर ला रहा था। सूचना पर गोपाल की पत्नी व साला भी चंडीगढ़ जा रहे थे कि अंबाला के पास उनकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन
इस बाबत सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि गोपाल का मृत शरीर सिंदुरिया थानाक्षेत्र के हरिहरपुर ग्रामसभा में शनिवार को लाया गया। शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।