{"_id":"5b2aa5ca4f1c1b53268b70ed","slug":"yoga-day-today-preparation-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस आज, तैयारी पूरी
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस आज, तैयारी पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। योग दिवस को लेकर डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है।
नगर में तीन स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। संगठन से जुडे़ योग शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिले के 12 ब्लॉकों एवं चार तहसीलों में एक साथ योगाभ्यास होने के साथ ही जिला कारागार में भी बंदियों को योगाभ्यास कराया जायेगा। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक करो योग रहो निरोग के स्वर गूंजेंगे। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज एवं दुर्गा मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर के सक्सेना चौक पर गाड़ी लगी रहेगी, जो स्टेडियम तक लोगों को पहुंचायेगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी अधिकारी - कर्मचारी पहुंचकर योग करेंगे। व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। योग में ढीले वस्त्र पहनकर शामिल होने को कहा गया है। जिले में सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों में योग शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि योग से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिला कारागार में भी योग शिविर का आयोजन होगा। वहीं दूसरी तरफ योग शिविर की तैयारियों को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह ने बताया कि योग शिक्षक गणेश श्रीवास्तव, उपेंद्र जायसवाल, शंभू सिंह यादव, मनोज, दीप नारायण, महेंद्रानंद जायसवाल, पवन मिश्रा, राकेश अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि आदि को ब्लॉक स्तर पर योगाभ्यास कराने के लिए भेजा जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर में दुर्गा मंदिर परिसर में योगाभ्यास कराया जायेगा। संगठन से जुडे़ सभी पदाधिकारी व्यवस्था को लेकर सतर्क हैं।