Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assault stemming from an old grudge; case registered against 12 individuals

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारपीट, 12 पर रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Assault stemming from an old grudge; case registered against 12 individuals
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बरवा कला में रविवार देर शाम पुरानी राजनीतिक रंजिश के कारण दो बार मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला शांत कराया और चार लोगों को हिरासत में लिया। मामले में नौ नामजद समेत तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह का चालक है। चौतरवा चौराहा से लौटते समय राम अवतार मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, बेचू, अमित, पशुपति, आदित्य और तीन अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द कहे और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे मोहित और आशुतोष सिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के राम अवतार ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते आशुतोष सिंह, शशांक सिंह, शतविजय सिंह और अज्ञात लोग उनके घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने राम अवतार, उनके दो भाइयों और एक भतीजे को पीटा। संपत्तियों चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने दोनों पक्षों से तहरीर मिलने की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed