फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women observed fast and performed special puja under Peepal tree.

Maharajganj News: महिलाओं ने व्रत कर पीपल वृक्ष के नीचे विशेष पूजा की

Tue, 09 Apr 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Women observed fast and performed special puja under Peepal tree.
महराजगंज। पति और संतान की लंबी आयु एवं घर परिवार में सुख-संपदा की कामना लिए सोमवार को सोमवती अमावस्या का व्रत मनाया गया, जहां महिलाओं ने व्रत कर पीपल वृक्ष के नीचे विशेष पूजा की। घर में भी तुलसी पौधों के समक्ष पूजा पाठ कर सदा सुहागन का आशीर्वाद मांगा। माना जाता है कि महिलाएं वासुदेव (पीपल का वृक्ष) को विष्णु स्वरूप मानकर 108 बार परिक्रमा करती हैं। जिनके घर नजदीक पीपल का वृक्ष नहीं है वे महिलाएं अपने ही घर में लगे तुलसी के पौधों के पास शालीग्राम रखकर पूजन अर्चन के बाद कोई भी प्रिय वस्तु या फल लेकर तुलसी की परिक्रमा करती है। माताएं अपने पति, पुत्र के दीर्घायु के लिए यह व्रत रहकर पीपल के वृक्ष व तुलसी के पौधे पर शालीग्राम रखकर फेरे लेती है। पंडित दिवाकर मणि ने बताया कि सोमवती अमावस्या को स्नान, दान और पूजा-पाठ से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed