फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women kept fast for the long life of their children

Maharajganj News: संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Sun, 25 Aug 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Women kept fast for the long life of their children
महराजगंज। रविवार को हलषष्ठी का त्योहार आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। संतानों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने व्रत रखा और पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

नगर के दुर्गा मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सुबह से ही आस्थावान व्रती महिलाओं की भीड़ रही। पुत्र की लंबी आयु की कामना को लेकर विधि-विधान पूर्वक पूजा पाठ किया गया। घरों में कुश की वेदिका बनाकर व्रत करने वाली महिलाओं ने पूजा अर्चना की। चना, तिन्नी चावल व दही प्रसाद के रूप में वितरित किया। घर की बुजुर्ग महिलाओं से व्रत से जुड़ी कथाओं का श्रवण भी किया।
विज्ञापन

पंडित शरदेंदु पांडेय ने बताया कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी का व्रत किया जाता है। हल षष्ठी को हलछठ या ललही छठ के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म के अनुसार हल षष्ठी का व्रत महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई प्रभु बलराम का जन्म हुआ था। इस व्रत को करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत के दिन महिलाएं पवित्र मिट्टी की बेदी बनाकर उसमें कुश व महुआ पत्र को रखती हैं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करती हैं। पूजा के बाद महुआ, भैंस के दूध की दही, घी, तिन्नी का चावल, सेंधा नमक, बिना जोताई वाले खेतों में उगे साग व हरी मिर्च का उपयोग कर फलाहार करती हैं। घर के अन्य लोगों को भी यह प्रसाद के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed