फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aam Aadmi Party submitted a memorandum to the Deputy Tehsildar.

Maharajganj News: पांच साल से परिवार रजिस्टर की नकल बंद, आप कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

Tue, 13 Oct 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party submitted a memorandum to the Deputy Tehsildar.
नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल और नगर पालिका परिषद सिसवा के लोगों को करीब पांच वर्षों से परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिलने का मुद्दा सोमवार को गरमा गया। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जाहिद अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर की नकल जारी की जा रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के लोग इस सुविधा से वंचित हैं। इसके कारण आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के साथ ही विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा आवास संबंधी कार्यों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वारिस प्रमाणपत्र, वरासत, राशन कार्ड, पासपोर्ट सत्यापन, बीमा क्लेम और बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद खाते में जमा धनराशि प्राप्त करने जैसे कार्यों में भी परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत पड़ती है। प्रदर्शन में रामनरेश, विनय भारती, महफूज आलम, शमसुद्दीन, दशरथ, सत्तार अली, रज्जाक अली, शैलेश शर्मा, रामाश्रय, जितेंद्र, सुदामा और इसहाक अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed