फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The event will be held from October 14th to 16th, with devotees from Nepal and Thailand also gathering.

Maharajganj News: प्राचीन बौद्ध स्तूप पर कल से बौद्ध आस्था और संस्कृति का महाकुंभ

Tue, 13 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The event will be held from October 14th to 16th, with devotees from Nepal and Thailand also gathering.
लक्ष्मीपुर। भगवान गौतम बुद्ध की ननिहाल माने जाने वाले ऐतिहासिक बौद्ध स्थल देवदह में 14 से 16 अक्तूबर के बीच बौद्ध महासम्मेलन एवं देवदह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला स्थित प्राचीन बौद्ध स्तूप पर आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश के बौद्ध भिक्षुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को देवदह में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि तीन दिन तक देवदह में प्रवज्जा प्रशिक्षण, पूजा-अर्चना, विपश्यना और बौद्ध महासम्मेलन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में नेपाल, थाईलैंड सहित कुशीनगर, कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती और नागपुर जैसे प्रमुख स्थलों से बौद्ध भिक्षुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद पटेल, राममिलन गौतम, जयराम कोरी, रामप्रकाश, अनिल, रामप्रसाद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed