फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies after being electrocuted in a tap

Maharajganj News: नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 17 May 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being electrocuted in a tap
पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इलाहाबाद की घटना
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे की घटना, कुछ देर बाद बाहर निकले पति ने पत्नी को अचेत देख मचाया शोर
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इलाहाबाद में शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे करंट लगने से शमा परवीन (35) नामक महिला की मौत हो गई। कुछ देर बार शमा के पति घर से बाहर निकले तो पत्नी को नल के पास अचेत देख शोर मचाया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह शमा परवीन अपने तीन वर्षीय छोटे बेटे अर्सलान को शौच कराने के लिए घर के पीछे गई थीं। बेटे को शौच कराने के बाद वह टुल्लू पंप का मोटर चलाकर नल पर पानी भरने पहुंचीं। इसी दौरान नल के पाइप में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह पीछे की ओर गिर पड़ीं और उनका पैर नल के पाइप में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। कुछ देर बाद उनके पति समीर अंसारी बाहर निकले तो पत्नी को नल के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत मोटर का स्विच ऑफ करके शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे आनन-फानन निजी वाहन से पनियरा ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही शमा परवीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाली शमा परवीन के पति समीर अंसारी इलेक्ट्रिक प्लंबर का कार्य करते हैं। शमा परवीन अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। बड़ा बेटा अरशद अंसारी (10) और छोटा बेटा अर्सलान (3) है। मां की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed