{"_id":"6aaaffc7be1e1e7a0f0d5754","slug":"wanted-accused-in-pocso-act-case-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185285-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पाॅक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पाॅक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
-अभियुक्त के खिलाफ भिटौली थाने में दर्ज है कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी
भिटौली। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने बुधवार को पाॅक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भिटौली पुलिस ने बताया कि अभियुक्त चन्दन गौड़ निवासी देउरवा, थाना सिंदुरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ थाना भिटौली में पाक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अहिरौली नहर पुल के पास मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बुधवार लगभग 4 बजे अहिरौली नहर पुल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश थी। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।