{"_id":"6a02428b300bbc073c05a66f","slug":"woman-arrested-for-extorting-money-by-threatening-to-implicate-man-in-rape-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177112-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही करने वाली महिला को सिंदुरिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले अपने पति व उसके रिश्तेदार को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाया फिर अन्य लोगों को भी फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग कर रही थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पड़री उर्फ मीरगंज निवासी सत्यदेव चौहान ने थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि महिला ने उसके भाई सूरज चौहान से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जानकी ने अपने पति सूरज चौहान तथा उसके रिश्तेदार अनिल चौहान के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जिससे दोनों को जेल जाना पड़ा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद उसने सत्यदेव चौहान और उसके बहनोई रामकेवल चौहान को भी दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। जेल भिजवाने का भय दिखाकर आरोपिता ने 40 हजार रुपये वसूल लिए।
इतना ही नहीं, बाद में एक-एक लाख रुपये की और मांग करते हुए लगातार धमकाने लगी। पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को मुखबिर की सूचना पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से तलाशी के दौरान 5,200 रुपये नकद, पीली धातु की एक जोड़ी कान की बाली तथा एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।