फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wheat was not procured at 28 centers

Maharajganj News: समितियों पर सन्नाटा, 28 केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद

Mon, 08 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Wheat was not procured at 28 centers
खरीद के लिए बने हैं 176 केंद्र, महज 148 प्रतिशत खरीदा गया गेहूं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए 176 केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इस बार खरीद में रौनक नहीं दिख रही है। एक माह बाद भी 28 केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई है। जबकि निजी सेंटर पर तेजी से गेहूं की खरीद हो रही है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि किसानों को निजी क्रय एजेंसियों पर सरकारी क्रय एजेंसी से अधिक रकम मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, इस बार जिले में 117000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 176 केंद्र खोले गए हैं, लेकिन एक माह बाद भी केवल 148 केंद्र पर ही क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 1.32 प्रतिशत की खरीद हो पाई है। 28 केंद्र ऐसे हैं जहां खरीद शून्य है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब घर पर ही 2200 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिक जा रहा है तो सरकारी एजेंसियों पर इससे कम दाम में गेहूं क्यों बेचें। सरकारी क्रय एजेंसियों पर किसानों को कम मूल्य मिल रहा है। जिला खाद्य विपरण अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर समय से गेहूं खरीद के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल 28 केंद्रों पर खरीद नहीं हुई है। केंद्र पर किसानों के न पहुंचने के कारण गेहूं खरीद में इस बार रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed