फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth tried to flee after taking a mobile from the shop; was chased down and caught.

Maharajganj News: दुकान से मोबाइल लेकर भागने लगा युवक, दौड़ाकर पकड़ा

Sun, 20 Sep 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth tried to flee after taking a mobile from the shop; was chased down and caught.
- नौतनवा के हनुमान चौक का मामला, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

नौतनवा। नगर के हनुमान चौक पर शनिवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवक मोबाइल की दुकान से खरीदने के बहाने मोबाइल लेकर ही भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कस्बे के मालवीय नगर वार्ड में संतोष जायसवाल की मोबाइल की दुकान है। उनके भाई आनंद जायसवाल ने बताया कि शनिवार की शाम एक युवक दुकान पर मोबाइल खरीदने आया तो उसे कुछ मोबाइल दिखाया गया। इसी बीच दुकानदार संतोष का ध्यान भटकते ही वह करीब आठ हजार रूपये की कीमत का मोबाइल लेकर भागने लगा। नजर पड़ते ही दुकानदार शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ा। इतने में हनुमान चौक पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने पास में ही मौजूद पुलिस चौकी पर ले जाकर युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि एक युवक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में लोगों ने पकड़कर सौंपा है जिससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed