{"_id":"6aada318eb5e4d2be407a53a","slug":"scuffle-breaks-out-during-a-conversation-at-kolhui-police-station-video-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185392-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोल्हुई थाने में बातचीत के दौरान होने लगी हाथापाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोल्हुई थाने में बातचीत के दौरान होने लगी हाथापाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
कोल्हुई। जमीन के विवाद को लेकर थाने में चल रही बातचीत के दौरान एक ही गांव के दो पक्षों में हाथापाई हो गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह मामले की संभाला।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम काश्त खैरा गांव निवासी अमित और विजय के बीच जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम मामला बातचीत के लिए कोल्हुई थाने पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई।
अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद थाना परिसर में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।